{"_id":"64e8e52bcf44311ffd0ceb98","slug":"one-caught-putting-fake-meters-and-connections-one-absconding-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2588-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फर्जी मीटर व कनेक्शन लगाते एक पकड़ा गया, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फर्जी मीटर व कनेक्शन लगाते एक पकड़ा गया, एक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में बाहरी मीटर के साथ बिजली का कनेक्शन लगा रहे एक युवक को बिजली टीम ने धर दबोचा। उसका साथी मौके से फरार हो गया। शहर में बाहरी मीटर से कनेक्शन देने का मामला प्रकाशित होने के बाद विभाग सक्रिय हुआ है।
शहर में गैर जनपद के मीटर लगाकर बिजली कनेक्शन देने की खबर को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में बाराबंकी व रायबरेली के मीटर हरदोई में लगे शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ। शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड के अवर अभियंता को धन्नूपुरवा के एक उपभोक्ता ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके पड़ोस में बिजली कनेक्शन किया जा रहा है, जबकि उसी दूरी के लिए उसने भी आवेदन किया था, मगर उसको कनेक्शन जारी नहीं किया गया।
जिस पर अवर अभियंता दिनेश यादव, टीजीटू नितेश और मौके पर पहुंचे। तो धन्नूपुरवा निवासी श्वि कुमार कश्यप के घर पर बिजली का कनेक्शन दो युवक लगा रहे थे। जिसकी विद्युत पोल से दूरी आठ सौ मीटर है। टीम ने उन युवकों को रोका तो एक मौके से भाग गया। टीम ने एक को पकड़ लिया। टीम ने मौके पर एक बिजली मीटर बरामद किया। जो कहीं बाहर से लाया गया था।
विज्ञापन
अवर अभियंता दिनेश यादव ने बताया कि युवक ने अपना नाम श्याम शुक्ला पुत्र शिव शंकर शुक्ला निवासी कछौना बताया है। उसने साथी का नाम शिव मौर्या बताया है। वह उसी के साथ बिजली कनेक्शन देने आया था। अवर अभियंता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। अवर अभियंता ने बताया कि मीटर की जांच की जाएगी कि वह किसके नाम से जारी किया गया है।
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बिजली कर्मी युवक और तहरीर को लेकर आए थे। उनको बिजली थाना बावन भेज दिया गया है। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि बिजली मीटर को परीक्षण खंड में भेज दिया गया है। उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।