फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One can see Ram Nishadraj emotional

वनवास जा रहे राम को देख निषादराज भावुक

Sat, 07 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 07 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
One can see Ram Nishadraj emotional

नुमाइश मैदान में मेला श्रीराम लीला कमेटी की ओर से

विज्ञापन
आयोजित रामलीला में राम वन गमन की कई भावपूर्ण लीलाओं ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। वहीं श्रीराम के वन जाने से कई लोगों के जीवन का उद्धार भी हो गया। जिसमें निषादराज समेत केवट भी थे जो श्रीराम को नदी पार कराकर भव सागर से पार हो गया।

कलाकारों नेे अपने अभिनय में श्रीराम द्वारा तमसा नदी के किनारे सभी को छोड़कर वन में आगे बढ़ने की लीला को दिखाया। वन में वह निषाद राज के क्षेत्र में पहुंचते हैं, जहां निषाद राज उनका स्वागत करते हैं और उनका आतिथ्य करते हैं। वहीं प्रभु श्रीराम अपने लिए वट वृक्ष का दूध मंगवाकर मुनि वेश धारण करते हैं।

निषाद राज उनको इस रूप में देखकर बेहद करुण हो जाते हैं। निषादराज से कहकर श्रीराम अपने लिए गंगा तट के दूसरी ओर जाने के लिए केवट को बुलाते हैं, जहां केवट श्रीराम को नदी पार उतारने को तो तैयार हो जाता है लेकिन वह उनके पैर धोने की जिद करता है।

केवट कहता है कि आपके  मर्म को मैं जानता हूं आपके स्पर्श से पत्थर सुंदर स्त्री बन गई यदि मेरी नाव भी कहीं स्त्री बन गई तो मेरी रोजी रोटी चली जाएगी। इसलिए आप अपने चरण धोकर नाव पर पैर रखिए। इस प्रकार केवट प्रभु श्रीराम के चरण धोकर परिवार सहित उद्धार पा जाता है।

कलाकारों ने सशक्त अभिनय से सभी को प्रभावित कर दिया। इस दौरान आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, वियोग चंद्र मिश्र, राकेश गुप्ता, संत कुमार सिंह व प्रेम शंकर द्विवेदी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed