{"_id":"6ad50a17516969356e07deb1","slug":"once-the-hoardings-on-lucknow-road-were-taken-down-the-led-displays-became-visible-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158667-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लखनऊ रोड पर उतरवाई गई होर्डिंग तो दिखने लगी एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लखनऊ रोड पर उतरवाई गई होर्डिंग तो दिखने लगी एलईडी
विज्ञापन
फोटो-16- लखनऊ चुंगी पर हटाई गई होर्डिंग। संवाद
हरदोई। शहर में मनमाने ढंग से लगाई गई होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई का असर दिखने लगा है। नगरीय निकाय की टीम ने लखनऊ रोड पर होर्डिंग हटवा दीं। इससे यहां लगी एलईडी दिखाई देने लगी हैं। चौराहों और भवनों के आसपास से होर्डिंग्स हटने से जगह खुली-खुली नजर आने लगी है।
शहर में मनमाने ढंग से लगाई गई होर्डिंग से शहर की बिगड़ रही सूरत और लोगों को होने वाली परेशानी का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया। अमर उजाला ने शहर के चौराहों, सरकारी भवनों और फुटपाथों के आसपास मनमाने ढंग से लगाई गई होर्डिंग को अभियान के तहत खबरों का प्रकाशन किया। 18 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर नगरीय निकाय के जिम्मेदारों ने होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रचार की होड़ में चौराहों और भवनों के आसपास जगह-जगह होर्डिंग लगा दी गई थीं। लखनऊ रोड पर होर्डिंग हटने के बाद एलईडी साफ नजर आने लगी। वहीं चौराहों और भवनों के आसपास का हिस्सा भी पहले से अधिक खुला दिखाई देने लगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह के मुताबिक रात में लगाई जाने वाली मनमाने ढंग और स्थान की होर्डिंग को टीम से हटवाया जा रहा है।