फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Once the complaint box in all departments of the district

जिले के सभी विभागों में लगेंगी शिकायत पेटिका

Sun, 08 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Once the complaint box in all departments of the district

डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि अब पीड़ितों की समस्याओं

विज्ञापन
के निस्तारण को सभी विभागों ने शिकायत पेटिका लगवाई जाएगी, जिसकी चाबी वह अपने पास रखेंगे। पेटिका को खुलवाकर जो भी शिक ायतें मिलेंगी उनका निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अफसरों को बक्शा नहीं जाएगा।

उधर, एसपी उमेश सिंह ने कहा कि थाने पर यदि किसी ने पीड़ित से पैसा लिया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों अफसर शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में कर रहे थे। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में जिले के 74वां स्थान पर पहुंचने के पीछे कुछ लोगोें की लापरवाही रही।

कहा कि जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा योजनाओं की प्रगति को देखकर उन्हें व सीडीओ को अवगत कराना चाहिए था, पर उन्होंने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई निर्माण योजनाएं जिनमें पैकफे ड, आवास विकास निगम द्वारा बिना एमओयू साइन कराये कार्य शुरू करा दिया गया। इसलिए इन निर्माण एजेंसियों का स्पष्टीकरण तलब कर एमओयू साईन कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही निर्देश दिए कि शासनादेश के  विरुद्ध कोई भी कार्य न किया जाए।

कहा कि 19 विकास खंडों के सापेक्ष मात्र 9 ब्लाकों में बीडीओ तैनात हैं और 10 रिक्त पदों पर तैनाती के लिए मंडलायुक्त को पत्र भेजा गया है। कहा कि कृषि महाविद्यालय, वातानुकूलित सब्जी मंडी शासन ने स्वीकृत कर दी है, पर अभी सालिड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, साइकिल ट्रैक का निर्माण, कछुआ प्रजनन केंद्र समेत कुछ योजनाएं शासन में लंबित हैं, जिनकी भी जल्द मंजूरी मिलेगी।

कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, एसपी उमेश सिंह ने कहा कि जिस क्षेत्र में अपराध होगा, उसकी जिम्मेदारी सर्किल के दारोगा व सिपाही की होगी। कहा कि थाने पर आने वाले किसी फरियादी को निराश होकर न लौटना पडे़ इसके निर्देश दिए हैं।

सांडी में सर्राफा व्यवसायी से लूट व बेहटा गोकुल मेें ग्रामीण बैंक में लूट का खुलासा जल्द किया जाएगा। इस दौरान एडीएम विजय गुप्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed