{"_id":"0f0a552356dd898f84ea51c045914e2c","slug":"on-the-road-to-meet-fetal-movements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भ्रूण मिलने से हलचल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भ्रूण मिलने से हलचल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को जिला अस्पताल चौराहे के निकट भ्रूण मिलने से हलचल मच गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को उठवाकर फेंकवा दिया। रेलवे गंज चौकी प्रभारी विनय मिश्र ने बताया कि भ्रूण का साइज बहुत छोटा होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए भेजना संभव नहीं था।
मालूम हो कि इससे पहले भी अस्पताल चौराहे के पास नघेटा रोड पर कई भ्रूण और मृत नवजात शिशु पाए जा चुके हैं।