फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the proposal of the MP, water purifiers and coolers were installed at 23 places including three CHCs

Hardoi News: सांसद के प्रस्ताव पर तीन सीएचसी समेत 23 जगहों पर लगे वाटर प्यूरीफायर और कूलर

Sat, 21 Jun 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
On the proposal of the MP, water purifiers and coolers were installed at 23 places including three CHCs
हरदोई। सांसद जय प्रकाश के प्रस्ताव पर हरदोई लोकसभा क्षेत्र में 23 अलग-अलग स्थानों पर वाटर प्यूरीफायर और कूलर लगाए गए हैं। इनकी स्थापना गेल इंडिया ने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत कराई है। सांसद ने 30 स्थानों का प्रस्ताव दिया था, जिनमें से स्थान की उपलब्धता देखते हुए 23 जगहों पर वाटर प्यूरीफायर और कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न कंपनियां सामाजिक उत्तरादायित्व कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्य कराती हैं। यह कार्य जन उपयोगी होते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कराए जाने वाले इन कार्याें के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से भी लिए जाते हैं। इसी क्रम में सांसद जय प्रकाश ने गेल इंडिया को सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत अलग-अलग स्थानों पर वाटर प्यूरीफायर और कूलर लगवाए जाने का प्रस्ताव दिया था। सांसद की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में ज्यादातर स्थानों पर कार्य भी हो गया है।
विज्ञापन

पिहानी विकास खंड के जहानीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रसूलपुर जूनियर हाईस्कूल और बद्दापुर प्राथमिक विद्यालय, अहिरोरी विकास खंड के मंगोलापुर पंचायत घर और महुईपुरी प्राथमिक विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर और कूलर लगवाया गया है। इसी तरह सुरसा विकास खंड के दयानंद इंटर कॉलेज, सहुतेरा के पंचायत घर, फतियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उक्त कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर के जूनियर हाईस्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरखनी के जूनियर हाईस्कूल, शाहाबाद के असगरपुर प्राथमिक विद्यालय, अहिरोरी के मदारा जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां, हरदोई शहर में विश्वकर्मा पुराना बाबा मंदिर, विक्टोरियागंज प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पचकोहरा, प्राथमिक विद्यालय भीठा, जूनियर हाईस्कूल फर्दापुर, सीएचसी अहिरोरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरवन, जूनियर हाईस्कूल बखरिया में भी उक्त कार्य कराया गया है।



जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाए जाने के लिए सदैव प्रयासरत रहता हूं। गेल इंडिया के सीएसआर फंड से 23 स्थानों पर वाटर प्यूरीफायर और कूलर लगवाए गए हैं। कुछ अन्य स्थानों पर भी लगवाए जाएंगे। -जय प्रकाश, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed