फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On cutting of trees, sticks and sticks were used on two sides, eight injured

Hardoi News: पेड़ काटने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, आठ घायल

Thu, 03 Oct 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
On cutting of trees, sticks and sticks were used on two sides, eight injured
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम भोरापुर में चांदनी का पेड़ काटने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भोरापुर गावं निवासी मिश्रा सिंह बुधवार की सुबह खेत के पास लगे चांदनी का पेड़ कटवा रहे थे। वहां गांव के ही संजीत सिंह पहुंचे और पेड़ काटने से मना किया। जमीन की पैमाइश कराने की बात कहकर मामला शांत करा दिया गया। संजीत सिंह का आरोप है कि दोपहर एक बजे मिश्रा सिंह ने 20 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। इससे दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। घटना में मिश्रा सिंह, प्रधान अमित सिंह, उमेश और विक्रांत सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से संजीत, भूरे सिंह, कमलेश सिंह, विदित चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। किसी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed