फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On call from husband trapped in lockdown

ोबाइल पर पति से झगड़ गर्भवती ने लगाई फांसी

Sat, 23 May 2020 07:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
On call from husband trapped in lockdown
लॉकडाउन के कारण पंजाब के लुधियाना में फंसे पति से मोबाइल फोन पर झगड़ने के बाद अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुर मवई निवासी गर्भवती पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

काशीपुर मवई निवासी राकेश लुधियाना में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के कारण वह घर नहीं आ पाया। राकेश का विवाह चार वर्ष पूर्व संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहिलामऊ निवासी रिंकी उर्फ गुड़िया (23) के साथ हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गुड़िया का शव घर में साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर मृतका के पिता राजाराम भी गांव पहुंच गए। मृतका के ससुर प्रभु ने बताया कि शुक्रवार रात गुड़िया और राकेश के बीच फोन पर किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद गुड़िया सोने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला। गुड़िया पांच माह की गर्भवती थी। सूचना पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed