फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Old woman burnt alive in fire lit to keep warm

Hardoi News: तापने के लिए जलाई आग में वृद्धा जिंदा जली

Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Old woman burnt alive in fire lit to keep warm
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के अहिरोरी में तापने के लिए जलाई गई आग से झोपड़ी में आग लग गई और वृद्धा जिंदा जल गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहिरोरी निवासी रमकोरा (80) मकान के सामने बनी झोपड़ी में रहती थीं। रोज की तरह गुरुवार रात भी वह झोपड़ी में सोई थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई और वह जिंदा जल गईं। आग देख झोपड़ी के सामने रहने वाले परिजनों ने किसी तरह उस पर काबू पाया, लेकिन तब तक रमकोरा गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।
विज्ञापन

आनन फानन ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र हैं। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में झोपड़ी के नीचे तापने के लिए आग जलाने और सोने से पहले इसे पूरी तरह बुझाए न जाने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed