फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person murder for bribe

आवास के लदिए घूस न देने पर प्रधान ने बडसाईं गोलियां, लाभार्थी की मौत

Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
old person murder for bribe
-जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये घूस न देने पर प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग लाभार्थी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में मृतक का पुत्र और एक साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी गुल्लू (60), पुत्र अनूप (30) और गांव निवासी प्रेम (28) के साथ गुरुवार शाम कल्यानमल गए थे। देर रात बाइक से तीनों वापस गांव जा रहे थे। अनूप ने बताया कि कोथावां मार्ग से गांव के लिए मुड़ते ही ग्राम प्रधान अरुण यादव ने साथियों अवधेश तिवारी, गिरीश तिवारी और कामता के साथ मिलकर तीनों की पिटाई कर दी और तमंचे से फायरिंग करने लगे। फायरिंग में तीनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गुल्लू की मौत हो गई। गुल्लू के सिर और पेट में गोली लगी थी, जबकि अनूप की पीठ और प्रेम की बायीं जांघ में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

प्रेम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनूप ने बताया कि पिता गुल्लू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया गया था। ग्राम प्रधान ने आवास दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने के कारण वह रंजिश मानता है और इसी रंजिश में घटना हुई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि अनूप की तहरीर पर ग्राम प्रधान अरुण यादव, अवधेश तिवारी, गिरीश तिवारी और कामता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा के वृद्ध की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार पूरी घटना को पंचायत चुनाव की रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी गुल्लू (60) और उसके परिजन पूर्व प्रधान के समर्थक रहे हैं। जबकि घटना को अंजाम देने का आरोप मौजूदा प्रधान पर है। एसपी अजय कुमार का कहना है कि पूरी छानबीन के बिना किसी को भी जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed