फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Of the expenditure of Rs 1.71 crore, account of Rs 52.27 lakh was not found.

Hardoi News: 1.71 करोड़ के खर्च में 52.27 लाख का नहीं मिला हिसाब

Fri, 22 Nov 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Of the expenditure of Rs 1.71 crore, account of Rs 52.27 lakh was not found.
हरदोई। क्षेत्र पंचायतों की ओर से खर्च किए जाने वाले रुपयों का जिम्मेदार हिसाब-किताब नहीं रख रहे हैं। विकास खंड सांडी में वर्ष 2019-20 और 2020-21 में खर्च किए गए करीब 1.71 करोड़ रुपये में से करीब 52.27 लाख रुपयों का हिसाब-किताब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

लेखा परीक्षा विभाग ने ऑडिट के समय बिल-वाउचर और अन्य अभिलेख न प्रस्तुत किए जाने से इन रुपयों के दुरुपयोग की आशंका जाहिर की है। लेखा परीक्षा विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए वसूली कराए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

पंचायतों को प्राप्त बजट और खर्च के ऑडिट की व्यवस्था है। क्षेत्र पंचायत सांडी के ऑडिट में वर्ष 2019-20 और 2020-21 में खर्च किए गए करीब 1,71,90,930 रुपये में से 52,27,018 रुपये के बिल-वाउचर और हिसाब-किताब नहीं मिला। लेखा परीक्षा विभाग ने ऑडिट आपत्तियों के निराकरण के लिए नोटिस जारी किए, लेकिन जिनका निराकरण भी नहीं कराया गया। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी संजीवन कुशवाहा ने पंचायतीराज विभाग को गड़बड़ी के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए वसूली की संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
7.32 लाख की इन अधिकारियों से वसूली की संस्तुति
जिला लेखा परीक्षा विभाग की ओर से ऑडिट और आपत्तियों के निराकरण के समय बिल-वाचउर और अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर वर्ष 2019-20 में क्षेत्र पंचायत सांडी की ओर से खर्च किए गए 33,87,784 रुपये में से 7,32,113 रुपये का हिसाब नहीं मिला है। लेखा परीक्षा विभाग ने उप्र जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत बजट और सामान्य लेखा नियमावली, 1965 के नियम 64 में भुगतान की पुष्टि न होने की बात कही है। विभाग ने सांडी के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी रहे शरद कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार श्रीवास और रोहिताश्व कुमार और लेखाकार संजय सिंह और रामनरेश गौतम से वसूली की संस्तुति की है।

-------
43 लाख के हिसाब-किताब के लिए यह अधिकारी हैं जिम्मेदार
लेखा परीक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत सांडी की ओर वर्ष 2020-21 में 1,38,03,146 रुपये खर्च किए जाने और जिसमें से 43,00,106 रुपये का हिसाब-किताब न मिलने की पुष्टि की गई है। 43 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी के लिए विभाग ने तत्कालीन बीडीओ रोहिताश्व कुुमार, राजेंद्र प्रसाद और सुरेश कुमार, लेखाकार संजय सिंह और रामनरेश गौतम की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed