{"_id":"571130084f1c1b91154a6b54","slug":"od-even-formula-can-give-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑड- इवेन फार्मूला दे सकता टेंशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑड- इवेन फार्मूला दे सकता टेंशन
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Most Anticipated Bike
- फोटो : bikedekho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऑड-इवेन फार्मूला फिर से शुरू किया। एक दिन सड़कों पर ऑड नंबर की गाड़ियां दौड़ेंगी तो दूसरे दिन इवेन नंबर की। दिल्ली में इस फार्मूले का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। जनपद से भी तमाम लोग अपनी गाड़ियों से दिल्ली जाते हैं ऐसे में उन्हें भी फार्मूले का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली में अॅाड इवेन का फार्मूला शुक्रवार से लागू किया गया है और यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए जनवरी में पहली बार इस फार्मूले को लागू किया गया था। जिसमें सरकार को काफी सफलता मिली। अब ऑड-इवेन को 15 दिन के लिए फिर लागू कर दिया गया, जिसके अनुसार ही दिल्ली में गाड़ियां चलेंगी और बाहरी जनपदों व प्रदेशों से आने वाली गाड़ियों को भी इसी फार्मूले के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। यदि गाड़ी का नंबर फार्मूले से सटीक बैठेगा तो ही गाड़ी को प्रवेश दिया जाएगा अन्यथा एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह है ऑड-इवेन फार्मूला
तारीख के हिसाब से ऑड इवेन फार्मूला लागू किया गया है। यानि 1, 3, 5, 7, 9.... तारीख को ऑड नंबर की गाड़ी दिल्ली में चलेगी। इसी तरह 2, 4, 6, 8, ...तारीख को इवेन नंबर की गाड़ी चलेगी। यह गाड़ी का आखिरी नंबर होना चाहिए।
विज्ञापन