फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Observers saw the counting site

प्रेक्षकों ने देखा मतगणना स्थल

Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Observers saw the counting site
हरदोई। विधान सभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग से जिले में भेजे गए प्रेक्षकों ने शनिवार को जिले के आला अफसरों के साथ मतदान से लेकर मतगणना स्थल आदि को लेकर जानकारी करने के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने प्रस्तावित किए गए मतगणना स्थल मंडी समिति गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और रोड मैप का परीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने विधानसभा के मतगणना स्थलों के लिए प्रस्तावित स्थानों से लेकर मीडिया सेंटर प्रवेश द्वार से लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाश कुमार, एडीएम वंदना त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद सहित मंडी सचिव बब्लूलाल व अन्य मौजूद रहे।
उधर विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चल रही जांच को लेकर शनिवार को भी आरओ एवं सहायक आरओ आदि ने जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद की होने वाली नियमानुसार सूची मिलान आदि कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वरिष्ठ कोषाधिकारी नोडल अधिकारी (निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ) कंचन भारती ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा व्यय प्रेक्षक नामित किए गए हैं।
जन सामान्य सुलभ संदर्भ एवं किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना एवं लोक हित को देखते हुए व्यय प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed