फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nutritional supply to Anganwadi centers of five projects has stopped since April.

Hardoi News: पांच परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार आपूर्ति अप्रैल से ठप

Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nutritional supply to Anganwadi centers of five projects has stopped since April.
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के पोषाहार आपूर्ति में संस्था की लापरवाही और मनमानी भारी पड़ गई है। पांच बाल विकास परियोजनाओं के 1,045 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल माह से पोषाहार की आपूर्ति ठप है। इससे इन परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत करीब 91,834 लाभार्थी पोषाहार से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को पोषाहार दिया जाता है। कुपोषण के खात्मे की जंग में केंद्रों पर चिह्नित कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य की अपेक्षा दो गुना मात्रा में पोषाहार दिए जाने की व्यवस्था है। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय में जिले की 20 बाल विकास परियोजना में से पांच परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति नैफेड को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं 15 अन्य परियोजनाओं के केंद्रों को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को मिली है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी परियोजनाओं पर देर से ही सही लेकिन नियमित पोषाहार पहुंच रहा है जबकि नैफेड से जुड़ी परियोजनाओं पर अप्रैल माह से पोषाहार आपूर्ति ही ठप है। इन परियोजनाओं पर गर्भवती, धात्री, कुपोषित, अतिकुपोषित और छह माह से एक साल, एक साल से तीन और तीन से छह साल के बच्चों को भी पोषाहार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन परियोजनाओं पर नहीं हो रही पोषाहार की आपूर्ति
जिले में संचालित 20 बाल विकास परियोजनाओं में से पांच परियोजनाओं पर नैफेड को पोषाहार आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। इन परियोजनाओं के करीब 1,045 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे इन परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। शासन की तरफ से नैफेड को काम दिया गया है। बताया गया कि नैफेड के माध्यम से आपूर्तिकर्ता फर्म विवादित होने के कारण पोषाहार नहीं आ पा रहा है। इससे बाल विकास परियोजना भरखनी के 216, हरदोई शहर के 125, पिहानी के 218, शाहाबाद के 266 और सुरसा के 220 आंगनबाड़ी केंद्र पोषाहार से वंचित चल रहे हैं।

---
पोषाहार की रेसिपी और आवंटन के लिए फर्म का निर्धारण शासन स्तर से हुआ है। नैफेड से पोषाहार की आपूर्ति जिले को नहीं मिली है। इसकी जानकारी निदेशालय को दी गई है। वहीं से निर्णय होना है। -रमेंद्र सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed