फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now get your hormones and vitamins checked at half the rate

Hardoi News: अब आधी दर पर कराएं हार्मोंस व विटामिन की जांच

Thu, 05 Dec 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 05 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now get your hormones and vitamins checked at half the rate
फोटो-16- पैथोलाॅजी में सैंपल की जांच करते टेक्नीशियन। संवाद
विज्ञापन

सब- मेडिकल कॉलेज में शुरू हुईं हार्मोनल जांच, पता चल सकेंगी जटिल बीमारियां
क्रासर -महिलाओं में बांझपन की समस्या की भी हाे सकेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अनियमित जीवन शैली व खानपान से लोगों में तरह-तरह की जटिलताएं पाई जा रही हैं। इस वजह से उनमें हार्मोंस का स्तर गड़बड़ाने लगता है। महिलाओं से जुड़ी बीमारियां व बांझपन की समस्या भी हैं। इन जटिल बीमारियों का पता लगाने के लिए अब मेडिकल कॉलेज में हार्मोनल जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में अब आधी दर पर हार्मोंस व विटामिन की जांच सुविधा मिलेगी
मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में अब कई जटिल बीमारियों का इलाज हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कम उम्र में गठिया की समस्या लेकर तमाम मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बांझपन, बच्चों का विकास ठीक से न होना तथा महिलाओं की बीमारी से संबंधित समस्या के मरीज आते हैं।
विज्ञापन

इन बीमारियों का पता लगाने के लिए हार्मोनल जांच की जरूरत होती है। हार्माेनल जांच कराने के लिए अभी तक निजी लैबों पर अधिक मूल्य चुकाना पड़ता था, लेकिन यही जांचें अब आधी दरों पर मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सभी प्रकार की हार्मोनल जांच शुरू होने से अब मरीजों को निजी लैब में जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हार्मोनल जांच से मरीजों में बीमारी की जटिलता का पता लगाकर जल्द इलाज शुरू किया जा सकेगा।-डॉ. जविन बिष्णु गोगोई, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज


हार्मोनल की यह सभी हो सकेंगी जांच
हार्मोनल जांच सीरम लैक्टिन, प्रो-लैक्टिन, एस्ट्रोजन जांच है। थायराइड हार्मोन की कमी से हाइपो थायराइड में शरीर में सूजन, वजन बढ़ना, पेट साफ न होना है, जबकि हाइपर थायराइड होने पर वजन कम होना, शरीर पतला होना व स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है। इसी तरह विटामिन डी-थ्री जांच से बच्चों का विकास, हड्डी व जोड़ों में दर्द और विटामिन बी-12 जांच से खून की कमी, हाथ-पैर में जलन व चिड़चिड़ापन होता है।


मेडिकल कॉलेज में होने वाली जांच व उनकी दर

जांच मेडिकल कॉलेज की जांच दर निजी लैब में दर

टी-3, टी-4,टीएसएच 300 रुपये 600 रुपये

विटामिन बी-12 530 रुपये 900 रुपये
विटामिन डी-3 850 रुपये 1500 रुपये

सीरम एलएच 180 रुपये 500 रुपये
सीरम एफएसएच 180 रुपये 500 रुपये

सीरम प्रोलैक्टिन 240 रुपये 500 रुपये
सीरम टीएसएच 170 रुपये 500 रुपये
टी-3 125 रुपये 300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed