फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now electricity consumer's ID will be of 10 digits

Hardoi News: अब 10 अंक की होगी बिजली उपभोक्ता की आईडी

Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now electricity consumer's ID will be of 10 digits
हरदोई। बिजली उपभोक्ताओं की अब 10 अंकों की आईडी होगी। विभाग ने शहरी और ग्रामीण दोनों उपभोक्ताओं को एक साथ कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को ग्रामीण व शहरी काउंटर पर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग में बिलिंग कार्य के लिए पूर्व में दो कंपनियां काम कर रही थीं। इससे शहर और ग्रामीण
क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिलिंग की व्यवस्था अलग-अलग थी। मगर पावर कारपोरेशन ने इस बार दोनों का कार्य एक ही कंपनी को दे दिया है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का डाटा एक साथ कर दिया गया है। बिलिंग के सारे कार्य एक ही साफ्टवेयर से किए जाएंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की एकाउंट आईडी भी 12 अंक के स्थान पर दस अंक की हो गई है। बिजली बिल पर वर्तमान में दोनों आईडी प्रिंट होकर आ रही है। मगर धीरे-धीरे 12 अंक की आईडी को हटा दिया जाएगा। उसके स्थान पर 10 अंक की आईडी ही कार्य करेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका ने बताया कि साॅफ्टवेयर को अपडेट करने के साथ ही आईडी में भी परिवर्तन हुआ है। उपभोक्ता 10 अंक की आईडी का ही प्रयोग करें। अभी तक दोनों आईडी प्रिंट हो रही है, मगर अब 10 अंक की आईडी ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed