फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now e-tender will be done again for installation of street lights

Hardoi News: स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने की अब दोबारा होगी ई-निविदा

Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now e-tender will be done again for installation of street lights
नोट : इंपैक्ट का लोगो लगाएं
विज्ञापन

-----------------
फोटो-21- 10 दिसंबर के अंक में प्रकाशित खबर।
- जांच में जेम पोर्टल पर ई-निविदा में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने की कार्रवाई
- पिहानी में स्ट्रीट लाइटों की खरीदारी और लगवाए जाने के लिए हुई थी ई-निविदा

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगर पालिका परिषद पिहानी के जिम्मेदारों ने स्ट्रीट लगवाए जाने के लिए निकाली करीब 29 लाख की ई-निविदा को निरस्त कर दिया है। स्ट्रीट लाइट की खरीदारी और लगवाए जाने के लिए अब दोबारा से ई-निविदा की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधा से जुड़े कामों की ई-निविदा में जिम्मेदारों की मनमानी सामने आ रही है। नगर पालिका परिषद पिहानी की ओर से करीब चार माह पहले 28,93,000 रुपये से स्ट्रीट लाइट खरीदारी और लगवाए जाने के लिए ई-निविदा निकाली गई। जेम पोर्टल पर तीन ई-निविदा में से दो ई-निविदा में में काम की लागत ही नहीं दर्शायी गई थी। जिससे स्ट्रीट लाइट की खरीदारी और लगवाए जाने के काम में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की गई थी।
विज्ञापन

ई-निविदा में गड़बड़ी से जुड़ी खबर को 10 दिसंबर के अंक में चहेतों को ठेका देने में जिम्मेदारों ने ई-निविदा में कर दिया खेल शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले की जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी से जांच कराई। जांच में जेम पोर्टल पर ई-निविदा में गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी की पुष्टि पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम के आदेश पर नगर पालिका परिषद पिहानी के जिम्मेदारों ने स्ट्रीट लाइट खरीदारी और लगवाए जाने की ई-निविदा को निरस्त कर दिया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने ई-निविदा निरस्त किए जाने की पुष्टि की है। बताया कि दोबारा से ई-निविदा की प्रक्रिया कराई जाएगी।

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed