फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   now diposit electricity bill at home

अब घर बैठे जमा कीजिए बिजली का बिल

Sun, 28 Jul 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
now diposit electricity bill at home
हरदोई। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अब घर बैठे बिजली का बिल जमा करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत एटीएम, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से बिल घर पर ही जमा किया जा सकेगा। मीटर रीडर बिल की रसीद निकाल कर देगा और स्वाइप मशीन से बिल जमा हो जाएगा। पहले चरण में शहर के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा, उसके बाद पूरे जिले में चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग डिजिटल व्यवस्था को लेकर कदम बढ़ा रहा है। ई-बिलिंग के साथ जन सुविधा केंद्र पर बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। अब उपभोक्ताओं को कहीं पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही बिल को लेकर जो झंझट खड़ा होता है, अब वह भी नहीं होगा। मीटर रीडर घर पर आकर रीडिंग को नोट कर बिल काटकर देंगे और एटीएम डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड से कोई भी अपना बिल जमा कर सकेगा।
विज्ञापन

शहर के 46 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
नई व्यवस्था में पहले शहर के 46 हजार उपभोक्ताओं को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। शहर क्षेत्र में बिलिंग को लेकर लोग खासा परेशान रहते हैं। वहीं विभाग के पास दिक्कत यह रहती है कि उसे बिल ठीक कराने में शिविर का आयोजन करना पड़ता है। अब इससे हर किसी का पीछा छूट सकेगा। घर पर ही मीटर रीडर उपभोक्ताओं के सामने मीटर रीडिंग को मशीन में फीड कर बिल काट कर देगा, उसके बाद पेमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर रीडर को भी मिलेगा कमीशन
एटीएम कार्ड से जितनी भी बिलिंग होगी, उस पर मीटर रीडर को कमीशन भी दिया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता के मोबाइल और ईमेल पर बिल की पूरी जानकारी मिल सकेगी। एक बार एटीएम उपयोग करने के बाद हर माह मोबाइल पर बिलिंग को लेकर मैसेज भी आएगा। इससे उपभोक्ता को बिल जमा करने की याद भी रहेगी।

उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ऑनलाइन बिल जमा करने की योजना बनाई गई है। स्वाइप मशीन से उपभोक्ता अपने एटीएम, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से बिल जमा कर सकें गे। इससे विभाग को भी सहूलियत मिलेगी।
विपिन जैन, अधीक्षण अभियंता विद्युत हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed