फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now approval of MP fund works will be online

Hardoi News: अब ऑनलाइन होगी सांसद निधि के कामों की स्वीकृति

Sat, 09 Dec 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now approval of MP fund works will be online
हरदोई। संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना में अब ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब कार्यदायी संस्था को लागत राशि अब अग्रिम (एडवांस) नहीं दी जाएगी। स्वीकृति के बाद ही संस्था को भुगतान का अधिकार मिलेगा। ऐसे में संस्था की ओर से काम कराने के बिल-वाउचर फीड करने के बाद भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

भारत सरकार ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (सांसद निधि) के कामों के लिए स्वीकृति, भुगतान में बड़ा बदलाव किया है। भारत सरकार ने इसके लिए mplads.sbi नाम से पोर्टल लांच किया है। प्रस्ताव के ऑनलाइन फीड होने के साथ ही डीएम कार्यदायी संस्था नामित करेंगे। संस्था प्रस्ताव के कामों का भौतिक सत्यापन व उपयोगिता की रिपोर्ट पोर्टल पर ही देगी। काम की उपयोगिता पर ऑनलाइन ही इस्टीमेट लिया जाएगा। इस्टीमेट पर सांसद की ओर से वित्तीय अनुमति और डीएम की ओर से स्वीकृति जारी की जाती है।
विज्ञापन


यूपीएसआईसी ने कराया पहला काम
ऑनलाइन व्यवस्था प्रभावी होने के बाद हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सांसद जयप्रकाश रावत की ओर से पहला प्रस्ताव 20 हाईमास्ट लाइटों का दिया गया। इस पर यूपीएसआइसी लखनऊ को संस्था नामित किया गया। यूपीएसआइसी ने 75 प्रतिशत काम कराने के साथ ही करीब 18 लाख से अधिक का भुगतान भी किया है। 25 लाख की स्वीकृति में से शेष 25 प्रतिशत काम कराने के बाद ही शत प्रतिशत भुगतान हो सकेगा। सांसद जयप्रकाश रावत ने इंटरलॉकिंग के चार काम के और ऑनलाइन ही प्रस्ताव दिए हैं। इन पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को संस्था को नामित किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद निधि में ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावी होने से अब काम आसान और पारदर्शी हो गया है। एडवांस राशि न दिए जाने से संस्थाएं काम में लेटलतीफी नहीं कर पाएंगी। काम कराने पर ही भुगतान कर सकेंगी। गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारी भी तय होगी। संस्थाओं को पोर्टल का यूजर आइडी व पासवर्ड प्राप्त कराए गए हैं।
- एमपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed