{"_id":"66103a7352381c80b30a5254","slug":"notice-to-video-on-negligence-in-work-hardoi-news-c-213-1-hra1001-112844-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काम में लापरवाही पर वीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काम में लापरवाही पर वीडीओ को नोटिस
Fri, 05 Apr 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। काम में लापरवाही पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है। जवाब न आने व संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विकास खंड कछौना में तैनात वीडीओ ज्ञान सिंह ने क्लस्टर की ग्राम पंचायतों के कामों में रुचि नहीं ली है। कई कामों में लापरवाही से ब्लॉक की प्रगति प्रभावित हुई और इससे जनपद की भी प्रगति भी प्रभावित हुई है। जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने काम में लापरवाही से प्रगति प्रभावित होने के साथ ही आमजन को होने वाली दिक्कतों के दृष्टिगत वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बताया कि वीडीओ से पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। (संवाद)