{"_id":"665b5f749784f794620c5989","slug":"notice-to-two-including-panchayat-secretary-for-not-making-vermi-compost-pit-properly-hardoi-news-c-213-1-hra1001-115239-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वर्मी कंपोस्ट पिट सही न बनवाने पर पंचायत सचिव सहित दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वर्मी कंपोस्ट पिट सही न बनवाने पर पंचायत सचिव सहित दो को नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में बनवाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट पिट सही ढंग से नहीं बनवाए जा रहे हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने वर्मी कंपोस्ट पिट मानचित्र के अनुसार न बनवाने पर एक पंचायत सचिव सहित दो कर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन के अंदर कंपोस्ट पिट दुरुस्त कराते हुए साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में गांवों को साफ-सुथरा बनाए जाने के लिए रिकवरी रिर्सोस सेंटर बनवाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में कूड़ा निस्तारण के साथ ही वर्मी कंपोस्ट तैयार किए जाने के लिए कंपोस्ट पिट भी बनवाए जा रहे हैं। कंपोस्ट पिट के लिए मानचित्र भी जारी किया गया है। पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट पिट मानचित्र के अनुसार सही ढंग से न बनवाए जाने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की है। बताया कि निरीक्षण में वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण में मानचित्र की अनदेखी सामने आई है।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत दुलारपुर तिगावां में पिट मानक अनुसार न बने होने पर पंचायत सचिव अनिल कुमार चौरसिया और खंड प्रेरक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बताया कि फरवरी में निरीक्षण के समय मिली खामियों को मई तक दुरुस्त न कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तीन दिन के अंदर मानचित्र अनुसार पिट दुरुस्त कराते हुए साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं।