फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to two including former head of Bijgawan

Hardoi News: बिजगवां की पूर्व प्रधान सहित दो को नोटिस, जानिए क्यों की गई कार्रवाई

Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notice to two including former head of Bijgawan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में गांव में विकास और निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम ने बिजगवां की पूर्व प्रधान सहित दो से जवाब तलब किया है। साक्ष्य सहित 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। संतोषजनक व जवाब प्राप्त न होने पर पूर्व प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम के तहत और पंचायत सचिव को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


डीएम एमपी सिंह ने यह जांच गांव निवासी अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह के शिकायती पत्र पर कराई थी। विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत बिजगवां में वर्ष 2015-16 से 2020-21 तक ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए गए कार्यों की जांच में गड़बड़ी मिली थी। डीएम ने इस पर पूर्व प्रधान और तत्कालीन पंचायत सचिव से जवाब तलब किया है। पिहानी के बीडीओ को आदेश दिए हैं कि नोटिस संबंधित को प्राप्त कराते हुए प्राप्ति रसीद डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और नलकूप खंड के सहायक अभियंता ने दी जांच रिपोर्ट में कहा है कि हैंडपंप रिबोर व मरम्मत के लिए शासकीय राशि का भुगतान तो किया गया है। अभिलेखों में न इस्टीमेट मिले और न ही बिल-वाउचर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण बिल लगाकर राशि आहरित की गई है। धर्मेंद्र के मकान से रामू सिंह के मकान तक नाली व खड़ंजा निर्माण व मरम्मत में तकनीकी इस्टीमेट और अन्य अभिलेख अपूर्ण मिले। इस कार्य वर्ष 2014-15 में उस समय प्रधान रहे अमर सिंह के कार्यकाल में कराया जाना बताया गया। पुलिया निर्माण की माप पुस्तिका प्राप्त नहीं कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed