फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to three including Pradhan, Panchayat Secretary, answers sought

Hardoi News: प्रधान, पंचायत सचिव सहित तीन को नोटिस, मांगा जवाब

Wed, 02 Oct 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Notice to three including Pradhan, Panchayat Secretary, answers sought
हरदोई। नहर के विभाग की ओर से कराए गए ड्रेन की सफाई के काम का ग्राम पंचायत में भी भुगतान निकाले जाने पर कार्रवाई शुरु हो गई है। श्रम रोजगार उपायुक्त ने प्रधान, पंचायत सचिव सहित तीन को नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। चेतावनी दी है कि तीन दिन में साक्ष्य और संतोषजनक जवाब न देने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड अहिरोरी की अटरा ड्रेन की नहर विभाग के राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना खंड से मई 2022-2023 में साफ-सफाई कराने के साथ ही इसका भुगतान भी किया गया। ग्राम पंचायत अटरा ने इसी ड्रेन की साफ-सफाई मनरेगा मद से अगस्त से अक्तूबर 2023 तक दिखाकर 1,76,151 रुपये का भुगतान निकाल लिया। एक काम के दो-दो कार्यदायी संस्था की ओर से भुगतान निकाले जाने से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने एक अक्तूबर के अंक में नहर विभाग ने कराया काम, ग्राम पंचायत ने भी निकाला भुगतान शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी मामले में श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अटरा की प्रधान शिवानी वर्मा, पंचायत सचिव विनय वर्मा और तत्कालीन तकनीकी सहायक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अहिरोरी खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जारी नोटिस में कहा है कि जब नहर विभाग की ओर से मई माह में काम और भुगतान किया गया था। ग्राम पंचायत की ओर से उसी ड्रेन की सफाई का काम दिखाकर अगस्त से अक्तूबर माह तक 1,76,151 रुपये का भुगतान फर्जी निकालकर बंदरबाट किया गया है। कहा है कि नहर विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिए बिना काम कैसे कराया गया है। इसके साक्ष्य सहित उत्तर प्राप्त कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed