फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   notice to tadiyawan beo

टडिय़ावां बीईओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
notice to tadiyawan beo
हरदोई। टड़ियावां ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर बीएसए ने बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को सीडीओ आकांक्षा राना ने ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गद्दीपुरवा व प्राथमिक विद्यालय खेरिया नेवादा का निरीक्षण किया था। एआरपी ने सपोर्टिव सुपरविजन किया, इसके बाद भी विद्यालय में मैपिंग का कार्य अधूरा मिला। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई थी। मैपिंग न होना, कमजोर बच्चों के लिए कोई कार्ययोजना न होने को शिक्षण के प्रति लापरवाही बताया। एमडीएम पंजिका में अंकित बच्चों के लिए कम एमडीएम बना था। सीडीओ की आख्या में इसके लिए बीईओ को उत्तरदायी बताया गया। सीडीओ के अनुमोदन के बाद बीईओ सत्यप्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
हरदोई। उपस्थित छात्रों के लिए कम मात्रा में मध्याह्न भोजन बनवाने के मामले में टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय खेरिया नेवादा के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि सीडीओ ने बीते दिनों खेरिया नेवादा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रों की संख्या 90 फीसदी मिली लेकिन भोजन में पकी दाल की मात्रा कम थी। ये अनियमितता की श्रेणी में आता है। निरीक्षण आख्या प्राप्त होने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक चक्र सुदर्शन सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed