फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to deposit amount to VDO, warning of recovery from salary

Hardoi News: वीडीओ को राशि जमा करने की नोटिस, वेतन से वसूली की चेतावनी

Sat, 29 Jul 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Notice to deposit amount to VDO, warning of recovery from salary
हरदोई। गांव में विकास व निर्माण में गड़बड़ी व शासकीय राशि के गबन की पुष्टि पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को गबन राशि को एक सप्ताह में जमा कराने का नोटिस जारी किया गया है। डीडीओ ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में राशि जमा न कराने पर वेतन से वसूली करा ली जाएगी।
विज्ञापन

डीडीओ अरविंद कुमार ने विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत सिरसा में मिली गड़बड़ी पर डीएम की ओर से दिए गए वसूली आदेश के क्रम में कार्रवाई शुरू की है। हरपालपुर में तैनात रहीं और वर्तमान में अहिरोरी में तैनात वीडीओ मीना सिंह को 30,809 रुपये एक सप्ताह में जमा कराए जाने का नोटिस दिया गया है। चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में राशि जमा न कराए जाने पर वेतन से वसूली के आदेश पारित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया गया कि हरपालपुर में तैनाती के दौरान सिरसा गांव में रामकुमार के खेत से सुनील के खेत तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य में गड़बड़ी मिली थी। अहिरोरी बीडीओ के माध्यम से नोटिस प्राप्त कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed