फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to 17 responsible including the chairman of the electricity department

Hardoi News: बिजली विभाग के चेयरमैन सहित 17 जिम्मेदारों को नोटिस

Mon, 01 May 2023 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Notice to 17 responsible including the chairman of the electricity department
हरदोई। शहर के आप-पास अवैध कालोनी में चोरी से बिजली लाइन बिछाने के मामले में विभाग के चेयरमैन सहित 17 अधिकारियों को लखनऊ हाईकोर्ट की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि, इससे पहले विभाग की ओर से कागजी खानापूरी करते हुए ठेकेदार सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन

शहर में बिजली विभाग की मिलीभगत से नव विकसित कालोनी में अवैध रूप से चोरी की बिजली लाइन लगाने की शिकायत की गई थी। इस पर विभागीय टीम ने अगस्त 2022 में शहर और सुरक्षा क्षेत्र के दो स्थानों पर छापामार कर भारी मात्रा लाइन बिछाने वाली सामग्री बरामद की थी। इस मामले में कार्यदायी संस्था के संचालक के खिलाफ दिसंबर 2022 में बिजली थाना बावन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के लखनऊ रोड, शाहजहांपुर मार्ग, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-सांडी मार्ग, माधौगंज क्षेत्र में टीमों ने छामापार कर सामग्री बरामद की थी। छह मामलों की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच जिला स्तर से लेकर बिजली मुख्यालय तक से की जा रही है। जांच टीम की ओर से कार्रवाई न करने पर शिकायतकर्ता के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह की ओर से लखनऊ हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें आरोप लगाए गए कि प्लांटिंग एरिया और बरामद सामग्री के विषय में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग में टेंडर प्रक्रिया में छह करोड़ का गोलमाल किया गया और बिलिंग की बीआर में भी गोलमाल किया गया है। इसमें बिजली विभाग के चेयरमैन सहित 17 अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है। उच्च न्यायालय की ओर से इस संबंध में सभी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में वादी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरुणेंद्र नाथ मिश्रा के माध्यम से रिट दायर कराई गई है। इस पर बिजली विभाग के 17 जिम्मेदारों को नोटिस जारी हुई है।


यह हुए थे प्रकरण-
- बिजली विभाग की टीम व विजिलेंस टीम ने छापामार कर शहर के लखनऊ रोड व सुरसा के एक गांव से चार ट्रांसफार्मर सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की थी।
- शहर के लखनऊ रोड पर एक कालोनी से 20 पोल और 620 मीटर केबल पकड़ी थी।
- शहर के शाहजहांपुर रोड पर छह पोल की लाइन की सामग्री बरामद हुई थी।
- शहर के शाहजहांपुर रोड पर ही दो अन्य स्थानों पर 17 पोल की सामग्री बरामद हुई थी।
- बिलग्राम क्षेत्र में बिलग्राम-सांडी मार्ग पर 16 पोल की बिजली सामग्री बरामद हुई थी।
- शहर के एक मीटर ठेकेदार के घर से दो बोरी गैर प्रांत के मीटर बरामद हुए थे।

जांच में शामिल यह अधिकारी हटाए जा चुके हैं।
- इसमें तत्कालीन अधिशासी अभियंता द्वितीय, तत्कालीन अधिशासी अभियंता मीटर, तत्कालीन दो उपखंड अधिकारी, दो अवर अभियंता शामिल है।
इन पर हुई एफआईआर-
इस मामले में एक ठेकेदार के प्रतिनिधि, दो कालोनी के कर्मचारी, दो अज्ञात व दो भूमि स्वामी शामिल है।
----------------------------------
हाईकोर्ट से इनको जारी हुआ नोटिस
अध्यक्ष पावर कारपोरेशन, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल, प्रबंधक निदेशक माध्यांचल विद्युत निगम, मुख्य अभियंता लखनऊ जोन, जिला प्रशासन हरदोई, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, तत्कालीन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, तत्कालीन अधिशासी अभियंता मीटर, अधिशासी अभियंता प्रथम, उपखंड अधिकारी सदर, वावन, स्टोर प्रभारी, तीन अवर अभियंता, लेखाकार अधीक्षण अभियंता कार्यालय, तत्कालीन विजिलेंस प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed