फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Not tackle the problems farmers put the jam

समस्याएं न निपटने पर किसानों ने लगाया जाम

Tue, 08 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 08 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Not tackle the problems farmers put the jam
हरदोई लखनऊ रोड पर जाम लगाए किसान। - फोटो : अमर उजाला

संडीला। किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे धरने में छह दिन बाद भी कोई अफसर न पहुंचने पर भाकियू ने मंगलवार शाम लखनऊ हरदोई रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सहित कई थानों की पुलिस और एडीएम मौके पर पहुंचे। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव ने एडीएम को 60सूत्री ज्ञापन देकर सप्ताह भर में समस्याओं के निस्तारण की मांग की। निस्तारण न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के पदधिकारी किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर 3 नवंबर से तहसील में धरने पर बैठे थे लेकिन कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं आया। मंगलवार को यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह चौहान की अगुवाई में तहसील में महापंचायत हुई। इसमें भी जिले का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

 

इस पर किसान भड़क गए। शाम को किसान नारे लगाते हुए हरदोई रोड से बस स्टॉप होते हुए ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच  गए। शाम करीब छह ब्लॉक के सामने लखनऊ हरदोई रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर किसानों की भीड़ जुटने से यातायात ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर सीओ कमर मजीद, संडीला कोतवाली पुलिस और आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने किसानों को समझाकर एक साइड की सड़क से जाम हटवाकर यातायात बहाल करा दिया। सीओ की सूचना पर रात करीब 7:30 बजे एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल मौके पर पहुंचे। किसान नेता राकेश सिंह ने एडीएम को 60 सूत्री ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

 

किसान नेता ने शिकायतों का निस्तारण न होने पर तहसील में महापंचायत और धरना करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन में रमाकांत, तहसील अध्य्क्ष सुनीता सिंह राठौर, अजित सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed