{"_id":"0119c9d170da03d8a22a5f123e221099","slug":"not-even-in-mathematics-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के पेपर में भी नहीं मिले नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के पेपर में भी नहीं मिले नकलची
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर खुलेआम नकल की सूचना के बाद भी सचल दल को मंगलवार को गणित के पेपर में भी नकलची नहीं मिले। वहीं, पहले दिन हुई परीक्षा में जेडी के सचल दल को दो नकलची मिले थे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से परीक्षा हो रही है। इसमें 280 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 64 हजार 422 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 34079 विद्यार्थी पहले ही दिन परीक्षा से किनारा कर लिया था। पांच सचल दल नकल रोकने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिला प्रशासन की ओर से पांच जोनल और 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की जांच कर रहे हैं। मंगलवार को प्रथम पाली हाई स्कूल की गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई, वहीं इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन तथा नृत्य कला प्रथम प्रश्न पत्र और द्वितीय पाली में इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्क शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी नकलची नहीं मिले, जबकि परीक्षा केंद्रों से लगातार नकल कराने की सूचनाएं आ रही हैं। डीआईओएस योगेंद्र कुमार ने बताया कि सख्ती के चलते नकल नहीं हो रही है।
विज्ञापन