फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Not a single board candidate in 18 schools, session ended void

Hardoi News: 18 विद्यालयों में एक भी बोर्ड परीक्षार्थी नहीं, सत्र हुआ शून्य

Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Not a single board candidate in 18 schools, session ended void
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में एक भी विद्यार्थी का पंजीकरण न होने पर 18 विद्यालयों का सत्र शून्य कर दिया गया है। इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 632 विद्यालय संचालित हैं। इन सभी विद्यालयों में अध्ययनरत हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 95 हजार 621 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 54 हजार 459 और इंटर के 41 हजार 162 विद्यार्थी शामिल हैं। जिले के 18 विद्यालयों में एक भी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

इनमें कल्पना गर्ल्स हाईस्कूल भोगलपुर, श्रीपति मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरवा, अशोक इंटर काॅलेज भोलापुरवा, सेठ रामदास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, एसकेडीपीएच हायर सेकेंड्री स्कूल मानपुर तिराहा, पं. राम भरोसे हायर सेकेंड्री स्कूल कोठिला, एसवीएसएम इंटर काॅलेज सुमेरगंज, पटेल सुमित्रा संतोष हायर सेकेंडरी स्कूल पतसेनी, एमएमजीएस हायर सेकेंडरी स्कूल कौढ़ा, आरपीएचएस हायर सेकेंडरी स्कूल पड़रालखनपुर, गोपी चरन तिवारी हायर सेकेंडरी स्कूल फुलई, एसएपी नंद हायर सेकेंडरी स्कूल हुसैनपुर सहोरा, श्री गुरु प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल खैरूद्दीनपुर, एसआरवीएमएसएस के विद्यालय महरी, एसएचआर इंटर कॉलेज भिठाई, केजी हायर सेकेंडरी स्कूल पड़रा लखनपुर, कृष्ण वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल रसूलपुर, आदि शक्ति जगदंबा हायर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद शामिल हैं। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि विद्यालय का सत्र शून्य किया गया है। विद्यालयाें के संबंध में विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed