{"_id":"6713f9846694c07ff308684a","slug":"non-standard-blood-sold-for-seven-thousand-rupees-will-be-tested-in-sgpgi-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121403-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एसजीपीजीआई में होगी सात हजार रुपये में बेचे गए मानकविहीन खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एसजीपीजीआई में होगी सात हजार रुपये में बेचे गए मानकविहीन खून की जांच
विज्ञापन
हरदोई। ब्लड बैंक का नकली स्टीकर और पर्ची लगाकर खून बेचे जाने का मामला शांत नहीं हो रहा है।
ब्लड बैंक के कर्मचारियों की सजगता से पकड़े गए एक यूनिट खून की जांच कराने की जिम्मेदारी जिला औषधि निरीक्षक को साैंपी गई है। लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में संदिग्ध खून की जांच कराई जाएगी। अगले दो दिन में इसकी रिपोर्ट भी आने की संभावना है।
मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की फर्जी पर्ची बनाकर टड़ियावां के बहर निवासी कृष्ण कुमार को मानक विहीन खून बेचा गया था। चिकित्सक ने उस दिन विलंब हो जाने के कारण रक्त ब्लड बैंक मे रखवा दिया था। यहां ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने इसकी जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पूरे मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी शहर कोतवाली में दर्ज की गई है।
मानक विहीन खून की जांच कराने की जिम्मेदारी जिला औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष को दी गई है। रक्त की जांच एसजीपीजीआई लखनऊ से कराई जाएगी और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। दरअसल, यह पता करना भी जरूरी था कि जाे एक यूनिट खून दिया गया था वह मानक विहीन होने के साथ ही कहीं मिलावटी भी ताे नहीं था।