फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nomination on the vacant posts of Pradhan, BDC and Panchayat member from 22

Hardoi News: प्रधान, बीडीसी व पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर नामांकन 22 से

Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nomination on the vacant posts of Pradhan, BDC and Panchayat member from 22
हरदोई। प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार काे कार्यक्रम जारी कर बताया कि 22 अगस्त से उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में छह सितंबर को सुबह सात बजे से मतदान व आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के संबंध में बताया कि रिक्त पदों के लिए 22 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से नामांकन प्राप्त किए जाएंगे। 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 अगस्त को नामवापसी की प्रक्रिया सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक और अपराह्न तीन बजे से चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सात बीडीसी व तीन प्रधान पद के पदों पर होगा उपचुनाव
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों में से कछौना के वार्ड-61 मुसलमानाबाद (एससी) महिला, कोथावां के वार्ड-32 पिपरी प्रथम (ओबीसी), बावन के वार्ड-80 बावन तृतीय (महिला), बिलग्राम के वार्ड-5 डाभा प्रथम (महिला), शाहाबाद के वार्ड-5 आगापुर सरदारनगर (ओबीसी महिला), सुरसा के वार्ड-2 केहरमऊ (एससी) व हरपालपुर के वार्ड-84 खसौरा द्वितीय (अनारक्षित) श्रेणी के पदों पर उपचुनाव होगा। बताया कि विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत बरहस (एससी), भरखनी की पत्योरा (एससी) व टोडरपुर की ढकिया तिगावां (अनारक्षित) श्रेणी के प्रधान पद व 78 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो - 29 विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण में मौजूद निर्वाचन अधिकारी।
नामांकन में विशेष सावधानी बरतें अधिकारी
उपचुनाव के लिए तैनात किए गए निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को गुरुवार को विकास भवन सभागार में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने चुनावी प्रक्रिया के टिप्स दिए। बताया कि नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतनी है। उपचुनाव के लिए सभी विकास खंडों में आरओ कक्ष बनाए जाएंगे। निर्वाचन सामग्री ब्लॉक पर ही प्राप्त कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि को आयोग के खाता में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed