फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no electricity supply in half city

आधे जनपद की बिजली आपूर्ति धड़ाम

Tue, 06 Oct 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
no electricity supply in half city
यह तस्वीर शहर के व्यस्ततम चौराहा सिनेमा चौराहा की है। यहां हमेशा बिजली की चकाचौंध नजर आती रही है? - फोटो : HARDOI
हरदोई। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का दंश उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। हाल ये है कि 36 घंटे में आधे जिले की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। काम की जिम्मेदारी संभाले संविदा कर्मी मेन लाइन में आए फाल्ट तलाश नहीं पा रहे हैं। इसके करण दर्जनों फीडर ठप पड़े हैं। जिले में 58 विद्युत उपकेंद्र से साढ़े चार लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। बिजली गुल होने से 30 लाख लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण का प्रयास रोके जाने समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके कारण आपूर्ति सुचारु रखने का जिम्मा उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों के पास है। मंगलवार सुबह से ही दर्जनों उपकेंद्रों की मेन लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। दोपहर तक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर आधे जिले की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। जिले में सब मिशन के सात व 32 केवीए के 58 उपकेंद्र हैं। दोपहर तीन बजे तक संविदा कर्मी फाल्ट तलाशने और मरम्मत के लिए पसीना बहाते रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन

जारी रहा धरना, आंदोलनरत कर्मियों ने की सभा
आंदोलनरत कर्मियों ने आशा नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सभा की। राज्य विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक राजकुमार कुर्मी ने कहा कि सभी 17 बिंदुओं पर संगठन का रुख साफ है। संगठन कर्मियों व जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जल्द ही संगठन की मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को और धार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक डाउन लेने के लिए संविदा कर्मी अधिकृत नहीं
संविदा कर्मियों को शट डाउन लेने से पहले संबंधित उपकेंद्र के जेई से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में लोकल फाल्ट की शिकायत मिलने पर उन्हें जैसे तैसे ठीक किया जा रहा है, लेकिन मेन लाइन में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने में खासी परेशानी हो रही है। संविदा कर्मियों ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट होने पर ब्रेक डाउन लेने के लिए वह अधिकृत नहीं है। इसके लिए एसडीओ स्तर के अधिकारी अधिकृत हैं। अधिकारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने के बाद समय पर शट डाउन नहीं मिल पा रहा है।
उपकेंद्रों पर लगाए गए पीडब्ल्यूडी के अभियंता
मंगलवार को उपकेंद्रों पर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं व अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में उनके साथ बैठक कर काम समझाया।
उपकेंद्रों पर तैनात रही पुलिस
आंदोलनरत कर्मियों द्वारा आपूर्ति व्यवस्था में दखल न दिया जाए, इसके लिए प्रशासन द्वारा उपकेंद्रों पर फोर्स की तैनाती की गई है। संबंधित थानों के पुलिसकर्मी क्षेत्र के उपकेंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

तहसीलदार ने बहाल कराई आपूर्ति
लाइन में फाल्ट आने के बाद गोपामऊ कस्बा स्थित उपकेंद्र से नगर व क्षेत्र के 40 गांवों की आपूर्ति सोमवार दोपहर तीन बजे से बाधित हो गई थी। मामला संज्ञान में आने पर तहसीलदार रामवीर सिंह व नायब तहसीलदार सुरभी राय मौके पर पहुंच गईं और उपकेंद्र पर मौजूद संविदा कर्मियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में फाल्ट की तलाश कराई। सिकरोहरी के पास लाइन में फाल्ट को सही करा रात 12 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
इन उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप
- शहर स्थित कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र की मेन लाइन में फाल्ट, दोपहर में बिजली आपूर्ति बंद।
- सिटी पावर हाउस मेन लाइन में फाल्ट, दोपहर एक बजे से सप्लाई बंद।
- आशा नगर उपकेंद्र व सबमिशन उपकेंद्र लाइन में फाल्ट।
- चरौली उपकेंद्र मेन लाइन व लोकल फाल्ट, मंगलवार दोपहर 12 बजे से बंद।
- सांडी रोड टाउन उपकेंद्र मेन लाइन में फाल्ट, मंगलवार दोपहर से बंद।
- शहर से सटे गुरगुज्जा विद्युत उपकेंद्र मेन लाइन में ब्रेक डाउन के कारण बंद।
- सांडी रोड ग्रामीण उपकेंद्र लाइन में फाल्ट आने के बाद बंद।
- बावन कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र मेन लाइन के ब्रेक डाउन के कारण ठप।
- तत्यौरा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र मेन लाइन के ब्रेक डाउन के कारण ठप।
- ऐजा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र लाइन में खराबी।
- हरपालपुर के पलिया स्थित उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी, सुबह 10.30 बजे से बंद।
- संडीला कस्बे के इमलिया बाग फीडर व ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति सोमवार सुबह से ठप।
- मल्लावां कस्बे में केबल फुंकी, सोमवार रात से कई मोहल्लों की बिजली गुल।
- पिहानी में सोमवार शाम से गोपामऊ व हरियावां फीडर की आपूर्ति ठप।
- कछौना कस्बा स्थित उपकेंद्र की मेन लाइन में फाल्ट, सोमवार सुबह 6.45 बजे से ठप।
- इसके साथ ही संडीला डिवीजन के संडीला, मल्हेरा, गौसगंज, बेनीगंज, सरवा, बेहंदर व वरुन वेबरेज ब्रेकडाउन के कारण बंद।
- विद्युत वितरण खंड द्वितीय के सांडी, कुरसठ व पलिया उपकेंद्र की मेन लाइन मेें ब्रेकडाउन।
- विद्युत वितरण खंड शाहाबाद के पिहानी, राभा, सवाजयपुर कस्बा व सवायजपुर ग्रामीण उपकेंद्र से आपूर्ति ठप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed