फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no electricity in school

हरदोई: पांच साल से स्कूल में बिजली नहीं

Fri, 15 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
no electricity in school
बिलग्राम। तहसील क्षेत्र के रोशनपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांच साल पहले आंधी में टूटे पोल और तार आज तक नहीं जोड़े जा सके हैं। इसके कारण स्कूल में बिजली संकट है। शिक्षकों ने बताया कि यहां पांच सालों में केवल पंचायत चुनाव के समय विकास दिखाने के लिए कटिया जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन

स्कूल में 307 छात्र पंजीकृत हैं। बिजली विभाग का कहना है कि दो साल पहले विद्युतीकरण के लिए स्टीमेट बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा गया था, इसका जवाब नहीं मिला। वहीं ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापिका पत्राचार के बाद भी सुनवाई न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रोशनपुर स्कूल में करीब पांच वर्ष पूर्व तेज आंधी के कारण खंभे व तार टूट गए थे। पोल उखड़ने से स्कूल की बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। इसके बाद से यहां बिजली संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कूल के बच्चे गर्मी में पसीने से तरबतर होकर पढ़ाई कर रहे हैं। गांव के प्रधान पति अतीक खां ने बताया कि माधौगंज के अवर अभियंता की ओर से वर्ष 2020 में स्कूल के विद्युतीकरण के संबंध में स्टीमेट बनाकर बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा गया था। शिक्षा विभाग ने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ऋचा शर्मा का कहना है कि चुनाव में कहीं न कहीं से जुगाड़ से तार जोड़कर काम चला लिया जाता है। वोटिंग के बाद फिर बिजली बंद हो जाती है। जिम्मेदार हाल में चार्ज लेने और समस्या के संज्ञान में न होने की बात कह रहे हैं।
- बीईओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी हाल ही में इस ब्लॉक का चार्ज मिला है। स्कूल में बिजली न आने की समस्या का गंभीरता से समाधान कराया जाएगा।

- बिजली विभाग के अवर अभियंता निरंकार मिश्रा ने बताया कि उन्हें चार्ज मिले अभी कुछ ही समय हुआ है। स्कूल में बिजली की समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed