फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chants hailing Bholenath continued to echo in the Shiva temples.

Hardoi News: शिवालयों में गूंजते रहे भोलेनाथ के जयकारे

Mon, 24 Aug 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chants hailing Bholenath continued to echo in the Shiva temples.
फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
हरदोई। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद, घी और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

बेहटागोकुल प्रतिनिधि के अनुसार, सकाहा स्थित श्रीशिवसंकट हरण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन भक्त गंगाजल, दूध, फल-फूल और मेवा धूपबत्ती के साथ भोलेनाथ की पूजा करते रहे। कांवड़ियों ने राजघाट और पांचाल घाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। पचदेवरा प्रतिनिधि के अनुसार, बिबियापुर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम भी श्रद्धा का केंद्र बना रहा। भगवान सिद्धेश्वर नाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां भी भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कांवड़ियों और राहगीरों के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने छोला-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक आशीष कुमार सिंह आशु ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया। सेलापुर चौराहे पर रोहित पटेल और मोहित पटेल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस अवसर पर रतनलाल कनौजिया और प्रत्यूष कनौजिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed