फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No doctor in the hospital, had to cross the river for treatment

Hardoi News: अस्पताल में नहीं चिकित्सक, इलाज के लिए करनी पड़ती नदी पार

Sun, 15 Jan 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
No doctor in the hospital, had to cross the river for treatment
फोटो-01- कटियारी क्षेत्र के बड़ागांव के स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला - फोटो : HARDOI
हरदोई। सर्दियों में मौसमी बीमारी ने पांव पसारे हैं। हालात ये हैं कि अस्पतालों में जुकाम, बुखार, खांसी, सांस फूलने, दर्द, पैरालाइसिस जैसी बीमारियों बढ़ रही हैं। ऐसे में पांच नदियों के प्रवाह क्षेत्र वाले कटियारी में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सिर्फ भवन ही बने हैं।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों की तैनाती न होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्हें अच्छा इलाज पाने के लिए रामगंगा पार करके फर्रुखाबाद या हरदोई तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

सरकार का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराई जा रही है लेकिन इन दावों की हकीकत बयान करने के लिए कटियारी क्षेत्र की न्यू पीएचसी भरखनी, अलीगंज ननखेरिया में आकर देखी जा सकती है। यहां चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में यह अस्पताल लोगों का दर्द कम करने की जगह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े गांवों की करीब दो लाख से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र का हाल तो यह है कि केंद्र के नाम सिर्फ भवन है। इसकी रंगाई-पुताई तक नहीं कराई जा सकी है और न ही स्वास्थ्य केंद्र पर नाम ही लिखवाया गया है। केंद्र पर संसाधन भी नहीं है। यहां पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एक फार्मासिस्ट है लेकिन चिकित्सक नहीं है।
बड़ागांव सहित करीब 12 गांवों के लोग रामगंगा के पास बसे होने के कारण बीमारी में अच्छा इलाज पाने के लिए फर्रुखाबाद का सफर तय करते हैं। हरदोई आने के लिए रामगंगा पार करें या फिर गांव में ही झोलाछाप से दवाएं लेकर पीड़ा को दूर करें।
अब बात करें न्यू पीएचसी भरखनी की, तो ब्लॉक मुख्यालय का स्वास्थ्य केंद्र है और यहां से करीब एक लाख से अधिक की आबादी जुड़ी हुई है। यहां भी चिकित्सक तैनात नहीं हैं। अधिकांश समय केंद्र पर ताला ही लगा रहता है। इसलिए लोगों को स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
ब्लॉक मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण लोगों को यहां से अधिक ही उम्मीदें रहती हैं, लेकिन यह लोगों की जरूरतों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। अलीगंज ननखेरिया स्वास्थ्य केंद्र से करीब 60 हजार की आबादी जुड़ी है। इन गांवों के लोगों को यहां से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां पर चिकित्सक तैनात नहीं हैं। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं के लिए निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है।
विधायक की बात
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती न होने की जानकारी सीएमओ सहित अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसे दिशा की बैठक में भी उठाया जा चुका है। जरूरत पड़ी तो शासन को लिखा जाएगा। - माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक सवायजपुर
लोगों की बात
यहां पर स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर सिर्फ भवन ही है। इस पर भी ताला लगा रहता है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। देखरेख के अभाव में भवन भी खराब हो रहा है। - मोहित मिश्रा बड़ागांव
ग्रामीणों को अभी तक स्वास्थ्य केंद्र का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के समय लोगों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाएंगी पर ऐसा नहीं हुआ। - रामबक्स ग्रामीण
स्वास्थ्य केंद्र बनवाने के बाद जिम्मेदार अधिकारी यहां चिकित्सक की तैनाती करना भूल गए। ऐसे में यहां बीमार लोगों को न तो सही सलाह मिल पाती है और न ही दवाएं। - नन्हें ग्रामीण

वर्जन
बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर का अभी कुछ दिन पहले तबादला हो गया है। फिलहाल अभी डॉ. वीरसेन की तैनाती है। यहां आने वाले मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। - डॉ. अमित कुमार, अधीक्षक सीएचसी हरपालपुर

फोटो-02- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू

फोटो-02- विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू- फोटो : HARDOI

फोटो-03- मोहित मिश्रा

फोटो-03- मोहित मिश्रा- फोटो : HARDOI

फोटो-04- राम बक्स

फोटो-04- राम बक्स- फोटो : HARDOI

फोटो-05- नन्हें

फोटो-05- नन्हें- फोटो : HARDOI

फोटो-06- भरखनी में डॉक्टरों के आवासों का हाल

फोटो-06- भरखनी में डॉक्टरों के आवासों का हाल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed