फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no detail of 9 dheri dhan

क्रय केंद्रों पर लावारिस मिला 9 ढेरी धान

Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
no detail of 9 dheri dhan
शाहाबाद। मंडी में संचालित क्रय केंद्रों पर धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शनिवार दोपहर एसडीएम एपी श्रीवास्तव व डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय केंद्र पहुंचे। यहां धान की ढेरियों व किसानों का सत्यापन किया। इस दौरान बिना टोकन केंद्र पर 28 ढेरी धान पड़ा मिला।
विज्ञापन

शाहाबाद मंडी में खोले गए धान के क्रय केंद्रों पर खरीद को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। किसान कर्मचारियों पर नियम से खरीद न किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को एसडीएम एपी श्रीवास्तव व डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने मंडी पहुंचकर क्रय केंद्रों पर की गई खरीद की जांच की। अधिकारियों ने किसानों व केंद्रों के पास काटे गए धान के 68 ढेरों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान धान के ऐसे नौ ढेर मिले, जिन पर किसी किसान ने दावा नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं 28 ढेर ऐेसे मिले जो बिना टोकन डाले गए थे। एसडीएम ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कहा कि किसानों की सहूलियत के लिए ही केंद्रों पर टोकन व्यवस्था लागू की गई। इसे किसी भी हालत में नहीं तोड़ा जाएगा, किसान व्यवस्था में सहयोग करें। एसडीएम ने लावारिस मिली ढेरियां केंद्र प्रभारियों के सुपुर्द कीं। कहा कि अगर तीन दिन में कोई किसान इस धान पर दावा नहीं करता है तो इसे नीलाम कराकर धन सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को नियम से धान की खरीद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि एक किसान से दिन में अधिकतम 75 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। धान बेचने के लिए आने वाले किसानों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान एआर कोऑपरेटिव पीके शुक्ला, एसएमआई विश्वनाथ मिश्रा व अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed