{"_id":"61b0f150beb81168010c1f3a","slug":"no-cctv-clue-in-attack-case-police-chasing-byke-rider-hardoi-news-knp668483023","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज न मिले,हमलावरों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज न मिले,हमलावरों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर जांच करते चौकी प्रभारी बृजेश सिंह।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में सोमवार रात फार्मासिस्ट से मारपीट के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं। इसके बाद अब पुलिस बरामद बाइक के नंबर से जरिये हमलावरों की तलाश करने में जुटी है।
सीतापुर जनपद के महमूदापुर के जाफरपुर गांव निवासी नितिन मौर्या (25) जिला अस्पताल में ट्रेनी फार्मासिस्ट है। सोमवार रात इमरजेंसी कक्ष में वह ड्यूटी कर रहा था। देर रात तीन युवक नशे की हालत में एक महिला को लेकर पहुंचे। महिला के पेट में तेज दर्द होना बताया। चिकित्सक से इंजेक्शन लगाने की बात कही। इंजेक्शन लगाने में देर होने पर तीनों ने चिकित्सक से अभद्रता की थी। मौके पर आए नितिन ने युवकों को टोक दिया था। जिस पर गुस्साए युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से हमलावरों की लाल रंग की बुलेट बरामद की थी। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगे थे।
विज्ञापन
दूसरे दिन बुधवार को जांच करने पहुंची पुलिस को अस्पताल प्रशासन फुटेज नहीं उपलब्ध करा सका। जिससे हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल से बरामद बाइक के नंबरों के जरिये हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।