{"_id":"6277fe3b3c545927185042db","slug":"no-arrange-ment-in-goshala-hardoi-news-knp695655953","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में पर्याप्त छांव नहीं, धूप में भटक रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में पर्याप्त छांव नहीं, धूप में भटक रहे मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। गर्मी में गोशालाओं में पर्याप्त छांव की व्यवस्था न होने से गोवंश धूप में रह रहे हैं। इन गोवशों को पर्याप्त चारा मिल रहा है और न ही छांव की कोई व्यवस्था गोशालाओं में हो रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति विकासखंड के समसपुर गांव की गोशाला में दिखी।
रविवार को गोशाला में लगभग 60 -65 मवेशी मौजूद थे। इनमें से अधिकांश धूप में बैठे हुए थे। गोशाला के अंदर पर्याप्त छांव की व्यवस्था भी नहीं दिखी। गोशाला के चारों ओर लगे तार टूटने से कुछ मवेशी बाहर भी भटकते दिखे।
गोशाला में मौजूद गोवंशों में अधिकांश के सामने सूखा भूसा पड़ा था। प्रधान अनूप कुमार उर्फ मटरू ने बताया कि गोशाला के चारों ओर तार टूट गए हैं, इस कारण मवेशी बाहर चले गए
विज्ञापन
हैं। जल्द ही तारों को सही कराया जाएगा। सूखा भूसा खाने के सवाल पर बताया कि चोकर खत्म हो गया है। जल्द ही चोकर मंगाया जाएगा। बताया छांव पर्याप्त है, इसके बाद भी मवेशी इधर-उधर भटकते रहते हैं। मामले में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी गोशाला की जांच कराकर व्यवस्थाएं सही कराई जाएंगी।