फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine people were named for cheating people of Rs 17.80 lakh by luring them.

Hardoi News: लालच देकर 17.80 लाख रुपये की ठगी, नौ नामजद

Thu, 22 Jan 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nine people were named for cheating people of Rs 17.80 lakh by luring them.
हरदोई। कंपनी ने दस फीसदी का रिटर्न और एक एक प्लॉट का लालच देकर नौ लोगों से 17.80 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि शाहाबाद नगर के मोहल्ला बुधबाजार निवासी रामप्रवेश, विपिन कुशवाहा और फतेहपुर गाजी टुमुर्की निवासी कैलाश गुप्ता के माध्यम से हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के सेक्टर 81 बिजनेस हब स्थित एबीएमपीएल मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रुपये लगाए थे। उन्होंने आठ लाख, रामरहीस ने नौ लाख और अजय कुमार ने 80 हजार रुपये कंपनी से जुड़े एचडीएफसी बैंक के खाते में और ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से जमा किए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाबाजपुर निवासी आरोपी संजय कुशवाहा, पाली थाना क्षेत्र के कछलिया निवासी संजीव कुशवाहा, रामप्रताप कुशवाहा, शहर कोतवाली क्षेत्र के मझरेहता निवासी मृदुल कुशवाहा, बलराम राठौर, लाखन गली निवासी अनंग पाल, शाहाबाद निवासी रजत पांडेय, रनवीर, सूरत चौहान और अन्य लोगों ने हर माह कंपनी से 10 प्रतिशत रिटर्न और एक-एक प्लाट देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद कोई रुपया नहीं मिला। फिर एक मार्च 2025 को बदायूं जनपद के कादर चौक थाना क्षेत्र के ग्राम निजामाबाद निवासी कंपनी के मालिक पुष्पेंद्र मौर्या से फोन से संपर्क किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदेश पर नौ नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed