फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine households in the fire ashes, burnt trees

अग्निकांड में नौ की गृहस्थी राख, पेड़ जले

Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine households in the fire ashes, burnt trees
आग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड में नौ की गृहस्थी राख हो गई, वहीं पेड़ भी जल गए। कहीं दमकल कर्मियों तो कहीं ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई। वहीं, शाहाबाद संवाददाता के अनुसार, मझिला थाना क्षेत्र के सहादतनगर गांव निवासी छोटेलाल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

विज्ञापन


आग ने पड़ोस के जगपाल, भारत, कन्हई, राजेश्वरी, तुलसीराम, रामकुमार व रामदास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे पूर्व आठों घरों में छप्पर व अन्य गृहस्थी का सामना गेहूं आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक अनिल त्रिपाठी ने जांच पड़ताल कर करीब दो लाख रुपये नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन


उधर, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा में बुधवार की रात साढ़े 11 बजे श्यामा यादव के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से पानी डालकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेखपाल पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया कि आग से ट्रैक्टर समेत अनाज आदि जल जाने से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। इधर, सूचना देने के बाद भी दमकल के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने गुस्सा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीगंज संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोती खेड़ा में एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में गेहूं के अवशेष नरई में आग लग गई। आग की लपटें पड़ोसी गांव ममरेजपुर, ग्राम सादीपुर तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से आग पर काबू पाया। इधर, एक अन्य घटना में सदियापुर में बीड़ी की चिंगारी से खेत में रह गए गेहूं के अवशेष नरई में आग लग गई। खेत में लगे दर्जनों यूकेलिप्ट्स के पेड़ जल गए। कोतवाल नागेश मिश्र और लेखपाल रवींद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed