फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine gangsters arrested for stealing, cheating and looting

Hardoi News: गिरोह बनाकर चोरी, टप्पेबाजी और लूट करने वाले नौ गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Nine gangsters arrested for stealing, cheating and looting
हरदोई। गिरोह बनाकर चोरी और टप्पेबाजी करने वाले नौ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इसमें से पांचों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों पर पहले से कुल 16 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को शहर कोतवाली, देहात कोतवाली, कछौना, कासिमपुर और कछौना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




शहर कोतवाल संजय त्यागी ने गिरोह बनाकर लूट करने वाले देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बन्नई निवासी सुनील, विपिन समेत तीन आरोपियों पर एक जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अक्षीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुनील और विपिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विपिन पर शहर कोतवाली में एक और देहात कोतवाली में दो मुकदमें दर्ज हैं। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने एक जनवरी को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि गिरोह बनाकर चोरी करने के मामलों में चार आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। इसमें कोतवाली क्षेत्र के ओमनगर निवासी सोनू, सागर, गौतम समेत चार आरोपियों के नाम शामिल हैं। शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपी सोनू पर देहात कोतवाली में पांच और हरियावां थाने में दो मुकदमें पहले से दर्ज हैं। सागर पर देहात कोतवाली में एक और गौतम पर देहात कोतवाली, हरियावां में दो-दो और सुरसा थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। कछौना के प्रभारी निरीक्षक ने 13 दिसंबर को कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम समधन निवासी मोहर्रम समेत तीन आरोपियों पर गिरोह बनाकर टप्पेबाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को मोहर्रम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर कछौना और कानपुर नगर में एक-एक मुकदमा पहले से दर्ज है। कासिमपुर थानाध्यक्ष ने एक जनवरी को सांडी थाना क्षेत्र के भटपुरी निवासी सुलेमान समेत छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शनिवार को सुलेमान को गिरफ्तार कर किया गया है। पचदेवरा थानाध्यक्ष ने एक जनवरी को गैंगस्टर एक्ट में चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को सांडी थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी रामकांत और ग्राम रौरा निवासी सुखवीर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed