{"_id":"65ca51dda7e952003d0ece8a","slug":"nine-ados-warned-for-giving-arbitrary-reports-hardoi-news-c-213-1-hra1001-110479-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मनमानी आख्या देने पर नौ एडीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मनमानी आख्या देने पर नौ एडीओ को चेतावनी
Mon, 12 Feb 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शिकायतों के निस्तारण में मनमानी आख्या लगाने और असंतुष्ट फीडबैक पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने 15 शिकायतों के असंतुष्ट फीड बैक पर नौ विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ) को चेतावनी जारी की है।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल सहित विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली शिकायतों की निस्तारण आख्या और शिकायतकर्ता के असंतुष्ट फीडबैक से समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने इस पर विकास खंड सांडी, अहिरोरी, कोथावां, पिहानी, माधौगंज, सुरसा, बावन, बेहंदर और हरपालपुर के सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी की है।
बताया कि तीन दिन में सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक निराकरण कराते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे। ऐसा न करने वाले एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।