{"_id":"67e042bedcdcd6f91e0d233c","slug":"nh-731-free-till-759-am-today-and-then-toll-will-be-charged-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128618-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-731 : आज सुबह 7:59 बजे तक निशुल्क और फिर पड़ेगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-731 : आज सुबह 7:59 बजे तक निशुल्क और फिर पड़ेगा टोल
विज्ञापन
हरदोई। एनएच-731 पर सोमवार से हरदोई-लखनऊ के सफर पर टोल लगना शुरू हो जाएगा। सुबह 7:59 बजे तक टोल नहीं लगेगा और उसके बाद टोल को सक्रिय कर दिया जाएगा।
इससे एनएच-731 पर फर्राटा भरने वाले वाहनों का सफर महंगा हो जाएगा। वाहन स्वामियों को अब टोल अदा करना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने वाहन की श्रेणी के अनुसार शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। यह शुल्क हरदोई-संडीला के मध्य बल्लीपुर में बनाए गए टोल प्लाजा पर लिया जाएगा।
पलिया से लखनऊ तक मार्ग को एनएचएआई को दे दिया गया है। एनएचएआई ने मार्ग को फोरलेन बनाया है। मार्ग पर बरेली और लखनऊ यूनिट की टीम काम करा रही है। एनएचएआई की लखनऊ यूनिट ने हरदोई जिला मुख्यालय से लखनऊ जनपद की सीमा तक करीब 55.600 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन और अंडरपास आदि बनवा लिए जाने का दावा किया है। एनएचएआई ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बालामऊ-कानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भी अंडरपास बनाने के साथ ही यातायात के लिए खोल दिया है। इससे 55.600 किलोमीटर लंबाई में मार्ग पूरा हो गया है। एनएचएआई ने सोमवार सुबह आठ बजे से टोल लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही है। सुबह आठ बजे से एनएच-731 पर गुजरने वाले वाहनों से टोल की वसूली शुरू हो जाएगी।
-- -
एनएचएआई की लखनऊ यूनिट ने हरदोई जिला मुख्यालय की ओर से लखनऊ जनपद की सीमा तक फोरलेन मार्ग और अंडरपास के काम को पूरा करा लिया है। कछौना में रेल लाइन पर बनवाए गए अंडरपास को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे 55.600 किलोमीटर लंबाई में काम को पूरा करा लिया गया है। आज से टोल प्लाजा को सक्रिय करा दिया जाएगा। सुबह आठ बजे अधिकारियों की टीम टोल प्लाजा को क्रियाशील कराएगी। सुबह आठ बजे के बाद एनएच-731 पर आने-जाने वाले वाहनों से तय शुल्क की वसूली कराई जाएगी। -सौरभ चौरसिया, परियोजना निदेशक, एनएचएआई लखनऊ यूनिट
विज्ञापन
-- -
एनएचएआई ने कुछ इस तरह तय किया है वाहन की श्रेणी अनुसार शुल्क
वाहन का प्रकार : एक बार : 24 घंटे के लिए : मासिक शुल्क (रुपये में)
कार-जीप और हल्के मोटर वाहन : 85 : 130 : 2,845
हल्के वाणिज्यिक व माल वाहन, मिनी बस : 140 : 205 : 4,595
बस और ट्रक दो धुरा वाले : 290 : 435 : 9,625
बस व ट्रक तीन धुरा वाले : 315 : 470 : 10,500
भारी निर्माण मशीनरी व अर्थमूविंग उपकरण आदि : 455 : 680 : 15,095
सात व इससे अधिक धुरा वाले वाहन : 550 : 825 : 10,375
-- -- -- -- --
अधूरे काम पर टोल लिया जाना गलत, मंत्री से करूंगा बात : सांसद
एनएच-731 पर 24 मार्च से टोल लिए जाने पर सदर सांसद जयप्रकाश ने एतराज जताया। कहा कि अधूरे काम पर टोल वसूल किया जाना गलत है। बताया कि एनएच-731 पर पूरा काम नहीं कराया गया है। इससे वाहनों पर टोल वसूल किया जाना गलत है। संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। गलत तरीके से लिए जाने वाले टोल को बंद न किया गया तो भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री से बात करुंगा।