फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New Zealand team reached to know organic mango horticulture

Hardoi News: आर्गेनिक आम की बागवानी जानने पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 24 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
New Zealand team reached to know organic mango horticulture
फोटो - 41 आर्गेनिक आम की बागवानी के संबंध में न्यूजीलैंड की सुआनो जानकारी लेते हुए।
विज्ञापन

आर्गेनिक आम की बागवानी की न्यूजीलैंड की टीम ने ली जानकारी
- अधिकारियों की टीम के साथ अहिरोरी के बरखेरवा में देखी बागवानी
- यहां के आम को इम्पोर्ट करने की जाहिर की मंशा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। न्यूजीलैंड से आईं सुआनो ने अधिकारियों की टीम के साथ अहिरोरी के बरखेरवा में आर्गेनिक आम की बागवानी को देखा। उन्होंने लक्ष्य उदय आर्गेनिक प्रोड्यूसर कंपनी बरखेरवा के सीईओ से बागवानी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यहां के आम को न्यूजीलैंड में निर्यात किए जाने की मंशा जाहिर की है।
उदय आर्गेनिक प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ यतेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि वह खेती ही नहीं बागवानी भी आर्गेनिक (गो आधारित) करते हैं। उन्होंने गत वर्ष आम का निर्यात विदेश में किया था। इस बार भी आर्गेनिक आम को निर्यात करने की रणनीति बनाई है। इसी के चलते न्यूजीलैंड की सुआनो अपनी टीम और यहां के उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बरखेरवा पहुंचीं। उन्होंने बागवानी देखी और जानकारी ली।बताया कि उनके बाग में आर्गेनिक बागवानी से दशहरी, चौसा, लंगड़ा आदि प्रजाति के आम होते हैं और सुआनो ने एक्सपोर्ट की तैयारियों को भी देखा।
विज्ञापन

वाराणसी के एग्रीकल्चर एंड प्रोसीड फूड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथार्टी के निदेशक डॉ. सीबी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार के साथ मलिहाबाद पैके हाउस के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुआनो ने कच्चा आम, नमक का स्वाद लिया
यतेंद्र प्रताप सिंह तोमर की आर्गेनिक बागवानी देखने पहुंची न्यूजीलैंड की सुआनो और उनकी टीम ने आर्गेनिक रूप से तैयार की गई ककड़ी, खीरा के साथ नमक व कच्चे आम का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed