{"_id":"624f38f52fdcc953d23f3493","slug":"nephew-ate-poison-aunt-hanged-hardoi-news-knp68994816","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने खाया जहर, चाची ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने खाया जहर, चाची ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में बुधवार को देर शाम मामूली विवाद में युवक ने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इसी दौरान उसकी चाची ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बघौली थाना क्षेत्र केे ग्राम कोट के मजरा नयापुरवा निवासी शैैलेंद्र ने बुधवार की शाम जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
कुछ ही देर बाद उसकी चाची नीतू (32) ने घर के छप्पर में गमछेे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। शैलेंद्र के जहर खाने के बाद नीतू के फांसी लगाकर जान देने से गांव में सनसनी फैल गई। मृृतका के जेठ रामविलास के मुताबिक, दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद शैलेंद्र ने जहर खा लिया, तो नीतू ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर मृतका के मायके सांडी के डाभा गांव निवासी भाई रामविलास अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगा हंगामा काटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझाकर शांत कराया। मृतका के दो बेटे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।