{"_id":"6637cb460edb069f2f0dc64b","slug":"neither-electrical-material-was-found-nor-fir-registered-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114190-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: न बिजली सामग्री मिली, न दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: न बिजली सामग्री मिली, न दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए एक उपकेंद्र से दूसरे उपकेंद्रों तक आपूर्ति के लिए बनाई गई 33 केवीए लाइन के 12 विद्युत पोलों के बीच की लाइन चोरी हो गई थी, इससे विभाग को पांच लाख का नुकसान हुआ। मगर दो माह बाद भी न तो लाइन का पता चला और न ही एफआईआर दर्ज हो सकी। विभागीय जिम्मेदार मामले को दबाने में लगे हुए हैं।
विद्युत उपखंड पिहानी के अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने 28 फरवरी को हरियावां थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 33/11 विद्युत उपकेंद्र पिहानी को जाने वाली 33 केवीए की बिजली लाइन 220 केवीए उपकेंद्र आशानगर से आ रही है। इस विद्युत आपूर्ति के लिए दो लाइन बनी हैं। पुरानी लाइन से बिजली आपूर्ति की जा रही है। नई लाइन बनाई गई थी, मगर उसका कार्य पूर्ण न होने के कारण उससे आपूर्ति नहीं की जा रही थी। 27 फरवरी को पर्यवेक्षण के दौरान ग्राम पुरेला में नारायण से खेत से राजा के खेत तक नौ विद्युत पोल के बीच की तीनों तार और तीन अन्य विद्युत पोल का एक तार अज्ञात लोग काट ले गए। करीब 1800 मीटर बिजली का तार चोरी हुआ। जिसकी लागत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।
थाने पर तहरीर आने पर पुलिस महकमे की ओर से जांच शुरू की गई थी और जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई थी, मगर दो माह बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। वहीं, दूसरी ओर एसडीओ पिहानी कुलदीप कुमार ने विभागीय कार्रवाई करने की बात कही थी, मगर अभी तक विभाग भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।