{"_id":"6807d285fd5b25ae8f070914","slug":"neighbor-raped-a-girl-hurt-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1084123-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पड़ोसी ने युवती से किया दुष्कर्म आहत युवती ने जहर खा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पड़ोसी ने युवती से किया दुष्कर्म आहत युवती ने जहर खा दी जान
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। दुष्कर्म से आहत युवती ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) बेझा नेवादा तिराहे स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बीते दिनों उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मंगलवार दोपहर बाद युवती के पिता परिजनाें के साथ गांव के बाहर बने बग्गर (भूसा व मवेशी रखने का स्थान) गए थे। घर में युवती और उसकी बड़ी बहन थी।
बड़ी बहन के मुताबिक गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन का दावा है कि उसने युवक को दुष्कर्म करते देखा और वह मौके पर पहुंच गई तो आरोपी भाग निकला। घटना के कुछ ही देर बाद पीड़िता ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर युवती के परिजन घर पहुंचे और उसे सीएचसी शाहाबाद ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी युवक बीते दिनों अग्निवीर के जरिए सेना में भर्ती हुआ था। बीते रविवार को आरोपी के ताऊ की बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने वह छुट्टी लेकर घर आया था।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजन दुष्कर्म के बाद खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्राथमिक जांच में कुछ अन्य जानकारियां भी मिली हैं, लेकिन इन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।