हरदोई। जनपद के निवासी नेहिल मोहन श्रीवास्तव को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी ने बेस्ट कोरियोग्राफर का सम्मान दिया। पुरस्कार के लिए अकादमी के संस्थापक वोमिक खां, सचिव संजय सिंह व चेयरमैन डा. नितिन मिश्र ने उनका चयन किया।
जिले के समाजसेवी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पुत्र नेहिल मोहन को प्रदेश के बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए सम्मानित किया गया है जो कि जिले के लिए गौरव की बात है। ओर्नेट बैंकेट लखनऊ में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मौजूद हास्य कलाकार राजीव निगम आदि भी मौजूद रहे।
सम्मानित होने के बाद नेहिल ने बताया कि वह सात सालों से मिस एंड मिस्टर यूपी को कोरियोग्राफ कर रहे हैं। इसके अलावा पांच साल से मिस एंड मिस्टर मुरादाबाद, वाराणसी को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। इसके साथ ही तीन मूवी लंका, या रब, कुछ लोग में भी काम कर चुके हैं। शार्ट फिल्म, वेब सीरिज के अलावा वह कुंभ महोत्सव 2019 में इवेंट मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं।