फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Negligence in issuing FTO, warning to two including BDO

Hardoi News: एफटीओ जारी करने में लापरवाही, बीडीओ सहित दो को चेतावनी

Mon, 26 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Negligence in issuing FTO, warning to two including BDO
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई) में लाभार्थियों को एफटीओ (फंड ट्रांसफर आर्डर) जारी करने में लापरवाही पर बीडीओ सहित दो को चेतावनी जारी गई है। प्रभारी सीडीओ ने चालू वित्तीय वर्ष में कछौना की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

पीएमएवाई ग्रामीण में चालू वित्तीय वर्ष में विकास खंड कछौना में 111 पात्रों का चयन किया गया है। इनके आवास पूर्ण कराए जाने के लिए धनराशि जारी किए जाने की जिम्मेदारी बीडीओ और पटल सहायक को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी सीडीओ गजेंद्र कुमार तिवारी ने आवास योजना की समीक्षा में पाया कि कछौना में अब 111 के सापेक्ष 100 लाभार्थियों को ही प्रथम किस्त जारी की गई है। 11 लाभार्थियों के एफटीओ भी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष एफटीओ न जारी किए जाने से योजना में ही नहीं, बल्कि लाभार्थियों के आवास बनाने में भी देरी हो रही है। इस पर कछौना के बीडीओ प्रमोद कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ सहायक विकास चंद्र त्रिवेदी को चेतावनी जारी की गई है। उन्हें मंगलवार तक स्थिति में सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed