फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Navratri is celebrated in the markets, Maa Jagatjanani will come on elephant for the welfare of the devotees

Hardoi News: बाजारों में नवरात्र की धूम, हाथी पर आएंगी भक्तों के कल्याण को मां जगतजननी

Fri, 13 Oct 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Navratri is celebrated in the markets, Maa Jagatjanani will come on elephant for the welfare of the devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आश्विन मास का दूसरा पक्ष आदि शक्ति स्वरूपा मां भगवती की आरधना व सनातनधर्मियों के मन-मस्तिष्क में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्रगान को समर्पित रहेगा। 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र की बाजारों में धूम है। लोगों ने भी मूर्तियों, शृंगार सामग्री व पूजन सामग्री आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। मंदिरों में साफ-सफाई होने लगी है।
शारदीय नवरात्र में प्रतिपदा पर रविवार को देवी शक्तिपीठ, मंदिरों व घरों में कलश स्थापित होंगे और भक्तगण दुर्गा सप्तशती का पाठ, जप आदि करते हैं। बाजारों में नवरात्र की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। सदर बाजार लेकर स्टेशन तक बाजार में दुकानों पर हवन-पूजन, शृंगार सामग्री के साथ ही मूर्तियों की भी दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ मंदिर के वेदाचार्य, ज्योतिषाचार्य आचार्य संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ सभी बाधाओं से मुक्ति व धनधान्य, यश, ऐश्वर्य व परिवार में सुख-शांतिदायक है। 15 अक्तूबर रविवार को चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग का संयोग बन रहा है। इस योग का शास्त्रों में निषेध माना गया है। ऐसे में कलश स्थापना मध्याह्न 111.36 बजे से दोहपर 12.25 बजे के मध्य अभिजित मुहूर्त में किया जाना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी उमाकांत शास्त्री ने बताया कि इस बार नवरात्र पर अभिजित मुहूर्त में ही कलश की स्थापना व दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू करना उत्तम रहेगा। मां जगतजननी इस बार हाथी पर सवार होकर भक्तों के कल्याण के लिए आ रही हैं। बताया कि विधि-विधान, हवन-पूजन के साथ ही कलश स्थापना के साथ ही मां जगतजननी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवमी तिथि पर हवन व पूर्णाहुति होगी व कन्या भोज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed